फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: पाकिस्तान को आतंकी देश घोषित करने की मांग

Wed, 11 Feb 2026 12:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। सामाजिक संस्था हुसैनी सोशल फ्रंट ने पाकिस्तान में 35 से अधिक शिया समुदाय के लोगों की हत्या की कड़ी निंदा की है। मंगलवार को अकबरपुर नगर के मीरानपुर स्थित शाही इमामबाड़ागाह में हुई बैठक में इस घटना को अकीदतमंदों के लिए अत्यंत दुखद बताया गया। संस्था ने भारत सरकार से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दबाव बनाकर पाकिस्तान को आतंकवादी देश घोषित कराने की मांग की है। अध्यक्ष रेहान जैदी ने कहा कि पाकिस्तान खुद को इस्लामिक देश बताता है, लेकिन वह इस्लाम के बताए रास्ते पर नहीं चल रहा है। खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में एक जामा मस्जिद में शुक्रवार की नमाज के दौरान आत्मघाती हमले में 35 से अधिक लोगों की मौत इस बात का प्रमाण है कि पाकिस्तान में आतंकवाद को बढ़ावा दिया जा रहा है। इस घटना के विरोध में अंजुमन अकबरिया रजिस्टर्ड की ओर से शुक्रवार को जामा मस्जिद के बाहर जिला प्रशासन के माध्यम से राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री को ज्ञापन सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें