.परिवहन दयाशंकर सिंह को मांगपत्र सौंपते हुए भाजपा नेता विवेक मौर्य।
अंबेडकरनगर। भाजपा नेता व नारायण फाउंडेशन के संरक्षक विवेक मौर्य ने बुधवार को परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह से भेंट कर अकबरपुर बस स्टेशन के शीघ्र स्थानांतरण को लेकर मांग पत्र सौंपा। विवेक मौर्य ने मंत्री को बताया कि अकबरपुर बस स्टेशन के सामने बने फ्लाईओवर की वजह से यात्रियों का आवागमन और बस संचालन कठिन हो गया है। इसके कारण बसें सड़क पर खड़ी होती हैं और आए दिन जाम की समस्या उत्पन्न होती है। उन्होंने मांग की कि बस स्टेशन को ऐसी जगह स्थानांतरित किया जाए जो यात्रियों के लिए अधिक सुविधाजनक हो। इस पर परिवहन मंत्री ने आश्वासन दिया है कि नए स्थान पर बस स्टेशन के निर्माण व स्थानांतरण की प्रक्रिया शीघ्र शुरू की जाएगी।