विद्युतनगर (अंबेडकरनगर)। टांडा के मोहल्ला मीरानपुरा (रौजा) के नागरिकों ने शनिवार को एसडीएम टांडा को शिकायती पत्र सौंपते हुए एचटी लाइन हटाने की मांग की है। नागरिकों ने बताया कि लोकतंत्र सेनानी हाजी मंसूर के मकान के बगल से गुजरी एचटी लाइन पर खुले तारों की जगह एबी केबल लगवाई जाए। यदि समय पर सावधानी नहीं बरती जाती, तो यह और भी गंभीर हादसे में बदल सकता था। इस दौरान हाजी मंसूर अहमद, रईश अहमद अंसारी, मोहम्मद अहमद, सनाउल्लाह, मकसूद अहमद, करीम, अन्नू, मोहम्मद अहमद, रामकुमार, मोहम्मद निजाम और मोहम्मद गुलाम उपस्थित रहे।