अंबेडकरनगर। जिले के 11 परीक्षा केंद्रों पर बृहस्पतिवार को डीएलएड द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षाएं संपन्न हुईं। इन परीक्षाओं में कुल 856 प्रशिक्षु अनुपस्थित रहे। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) के प्राचार्य ब्रजेश उपाध्याय के नेतृत्व में गठित सचल दलों ने विभिन्न केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। परीक्षा प्रभारी श्याम बिहारी बिंद ने बताया कि दो पालियों में परीक्षाएं समाप्त हुईं। प्रथम पाली में हिंदी की परीक्षा सुबह 10:00 बजे से 11:00 बजे तक हुई। इसमें कुल 3,825 पंजीकृत प्रशिक्षुओं में से 3,563 उपस्थित रहे, जबकि 262 अनुपस्थित पाए गए। द्वितीय पाली की अंग्रेजी परीक्षा सुबह 11:30 बजे से 12:30 बजे तक आयोजित की गई। इसमें 3,933 पंजीकृत प्रशिक्षुओं में से 3,664 ने परीक्षा दी और 269 अनुपस्थित रहे।