फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: जैतपुर खास में विसुही नदी के तट पर बनेगा डियर पार्क

Sun, 09 Apr 2023 12:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
जैतपुर खास में डियर पार्क के लिए स्थल का जायजा लेते डीएम अविनाश सिंह व अन्य। -संवाद
विज्ञापन
डीएम ने बीडीओ को डीपीआर तैयार कराने का दिया निर्देश अंबेडकरनगर। विकास खंड भीटी के जैतपुर खास गांव के पास विसुही नदी के किनारे स्थित करीब 120 बीघा खाली भूमि को प्रशासन हिरन अभ्यारण पार्क के रूप में विकसित करेगा। शनिवार को गांव स्थित अस्थाई गो आश्रय स्थल का निरीक्षण करने पहुंचे डीएम अविनाश कुमार सिंह ने इसके लिए बीडीओ भीटी को निर्देशित किया। कहा कि डीपीआर आदि तैयार कराएं।
विज्ञापन

डीएम अविनाश कुमार सिंह कार्यभार ग्रहण करने के बाद से जिले की प्राकृतिक छटा को निखारने व सौंदर्यीकरण के प्रयास में जुटे हैं। डीएम ने दरवन झील में जहां श्रमदान के जरिए उसे पक्षी विहार व पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की मुहिम शुरू की है वहीं जिले के अलग अलग क्षेत्रों में स्थित बड़े जलाशयों का भी सौन्दर्यीकरण करने का निर्देश दिया है। डीएम ने अब विसुही नदी के किनारे खाली ढाक व जंगल की भूमि को एक नया स्वरूप देने का निर्णय लिया है।
शनिवार को जैतपुर खास गांव पहुंचे डीएम ने बीडीओ अरुण कुमार पांडेय को निर्देशित किया कि इस भूमि को हिरण अभ्यारण पार्क के रूप में विकसित करने का प्रस्ताव तैयार करें। इसके लिए डीपीआर बनाने व फोटोग्राफ तैयार कर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। कहा कि इससे वन्य जीव जंतुओं को इसका व्यापक लाभ मिलेगा। क्षेत्र की अपनी एक अलग पहचान भी बनेगी।
विज्ञापन

बाद में डीएम ने गो आश्रय स्थल का निरीक्षण कर गोवंशों के बेहतर देखरेख का निर्देश दिया। परिसर में पौधरोपण भी किया। इस मौके पर एसडीएम सचिन यादव, नायब तहसीलदार भीटी, ग्राम प्रधान व तकनीकी सहायक जीत बहादुर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें