फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: मिनी मैराथन में दीपक अव्वल

Sat, 12 Aug 2023 11:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। क्षेत्र की ग्राम पंचायत भस्मा में शनिवार को आयोजित मिनी मैराथन में दीपक अव्वल रहे। विवेक को दूसरा और अजय को तीसरा स्थान मिला। मुख्य अतिथि एसडीएम जलालपुर सुनील कुमार ने कहा कि दौड़ लगाने से कई तरह के लाभ होते हैं। मानसिक व शारीरिक फिटनेस में भी दौड़ काफी फायदेमंद है। उन्होंने हरी झंडी दिखाकर मिनी मैराथन की शुरुआत की। दौड़ में दीपचंद व हर्षित क्रमश: चौथे व पांचवेें स्थान पर रहे। अतिथियों ने विजेताओं को पुरस्कृत कर सम्मानित किया। इस मौके पर सीओ देवेंद्र कुमार मौर्य, एडीओ पंचायत बृजेश तिवारी, पवन प्रजापति समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें