फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: जीप ने बाइक सवारों को रौंदा, सफाईकर्मी की मौत

Sun, 01 Oct 2023 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
टांडा (अंबेडकरनगर)। टांडा-अकबरपुर मार्ग पर रविवार को एक अनियंत्रित जीप ने बाइक सवार युवकों को रौंद दिया। इस हादसे में बाइक सवार सफाई कर्मी की मौत हो गई। गंभीर रूप घायल दूसरे युवक को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। दोनों में जीजा-साले का रिश्ता था।
विज्ञापन

यह हादसा सद्दरपुर के पास हुआ। दोपहर बाद टांडा से अकबरपुर जा रही जीप का एक टायर अचानक फट गया। इससे तेज रफ्तार जीप अनियंत्रित होकर एक बाइक से भिड़ गई। बाइक पर सवार दो युवक जीप की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गए।
इस हादसे के दौरान उधर से निकल रहे भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष कपिलदेव वर्मा ने दोनों घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर पहुंचाया। चिकित्सकों ने बाइक चला रहे अकरम (44) निवासी सिकंदराबाद मीरानपुर टांडा को मृत घोषित कर दिया। वह सफाईकर्मी था। उसके सिर में गंभीर चोट आई। अकरम ने हेलमेट नहीं लगाया था।
विज्ञापन

बाइक पर पीछे बैठा छज्जापुर निवासी अजीमुल्लाह का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा। हादसे के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इस बीच चालक जीप छोड़कर भाग निकला। स्थानीय लोगों के अनुसार घायल अजीमुल्लाह रिश्ते में अकरम का साला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें