महरुआ (अंबेडकरनगर)। महरुआ थाना क्षेत्र के तिंदौली गांव निवासी लवकुश के दो वर्षीय पुत्र को रविवार रात घर में चारपाई पर सोते समय सांप ने डस लिया। इससे वह रोने लगा। परिजनों की नींद खुली तो एक सांप को चारपाई से उतरते देखा। परिजन आननफानन में निजी वाहन से बच्चे को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव लेकर घर लौट आए। घटना से परिवार में मातम का माहौल है।