अंबेडकरनगर। अकबरपुर क्षेत्र के राजेपुर धावा निवासी डॉ. रामकेवल सिंह को रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय झांसी में अधिष्ठाता पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वे वर्ष 2016 से भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद नई दिल्ली में सहायक महानिदेशक कामर्शियल क्रॉप के पद पर तैनात थे। डॉ. रामकेवल भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद में वैज्ञानिक के तौर पर भी अपनी सेवा दे चुके हैं। वे पादप प्रजनन, जेनोमिक्स एवं आणविक प्रजनन के विशेषज्ञ हैं। उनकी इस उपलब्धि पर मुसाफिर सिंह, अवधेश प्रताप, महेंद्र सिंह, ओमप्रकाश, अशोक सिंह, जयप्रकाश, रजनीश आदि ने बधाई दी है।