फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: फंदे से लटका मिला युवक का शव, जांच शुरू

Sat, 20 Jan 2024 11:03 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
भीटी (अंबेडकरनगर)। थाना क्षेत्र में एक युवक का शव शनिवार की सुबह घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। घटना के कारणों का पता नहीं चला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। भीटी थाना क्षेत्र के तेजापुर गांव निवासी रामबहादुर सिंंह (35) का शव शनिवार की सुबह कमरे में पंखे के हुक से फंदे पर लटका मिला। घटना की जानकारी होने पर घर में कोहराम मच गया। ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। पुलिस भी बुलाई गई। पुलिस ने शव जांच पड़ताल कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक की दो बेटियां व पत्नी है। थाना प्रभारी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। घटना के कारणों की जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें