फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: नहर में मिला वृद्धा का शव, मानसिक रूप से थीं परेशान

Fri, 03 Oct 2025 11:04 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। राजेसुल्तानपुर के पिकिया नाले से बुधवार शाम मिले शव की पहचान देवरिया बुजुर्ग निवासी केसरी देवी (70) के रूप में हुई है। केसरी देवी के पति रामदुलार यादव का निधन लगभग दस वर्ष पूर्व हो चुका था। इसके बाद से ही वह मानसिक रूप से परेशान रहती थी। बड़ा बेटा रमेश यादव रोजगार के सिलसिले में दिल्ली में रहता है, जबकि छोटा बेटा पखंडी यादव घर पर रहकर मजदूरी करता है। थाना प्रभारी अक्षय पटेल ने बताया कि आवश्यक कार्रवाई के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें