फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: बस्ती-आजमगढ़ एनएच पर बोरे में मिला विवाहिता का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बसखारी (अंबेडकरनगर)। विवाहिता की हत्या कर शव बोरे में भरकर बस्ती-आजमगढ़ नेशनल हाईवे स्थित शुकुलबाजार ओवरब्रिज के पास फेंक दिया गया। सोमवार सुबह पुलिस ने शिनाख्त का प्रयास किया, लेकिन देर शाम तक सफलता नहीं मिली। एसपी डॉ. कौस्तुभ ने बताया कि खुलासे के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है। आसपास के जिलों से भी संपर्क किया गया है।
विज्ञापन

सोमवार सुबह ओवरब्रिज के पास स्थानीय लोगों को भरा हुआ बोरा दिखा, जिसे ऊपर से बांधा गया था। भीतर शव होने की आशंका पर बसखारी पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर बोरा खोला तो उसमें करीब 25 वर्षीय विवाहिता का शव मिला। उसने कुर्ती व नीले रंग की जींस पहनी थी। मांग में सिंदूर था। पैर में पायल और बिछिया भी पहने थी। पुलिस सूत्रों के अनुसार शव किसी नवविवाहिता का लग रहा है। उसके गले पर निशान था। इससे आशंका जताई जा रही कि गला दबाकर अन्यत्र हत्या कर शव यहां फेंका गया।
-
खुलासे के लिए तीन टीमों का गठन
मामले की जानकारी होने पर एसपी डॉ. कौस्तुभ व एएसपी विशाल पांडेय भी मौके पर पहुंचे। जांच कर बसखारी पुलिस को जल्द खुलासा करने का निर्देश दिया। एएसपी विशाल ने बताया कि घटना का खुलासा करने के लिए बसखारी पुलिस के साथ ही तीन टीमों को लगाया गया है। हमें जल्द ही सफलता मिलेगी।
विज्ञापन


मृतका कहीं दूसरे जनपद की तो नहीं
नेशनल हाईवे से गोरखपुर, बस्ती, सुल्तानपुर व आजमगढ़ के लोग भी गुजरते हैं। ऐसे में कयास लगाया जा रहा है कि युवती किसी नजदीकी जनपद की भी हो सकती है। मामले को छिपाने के लिए हत्या कर शव बोरे में भरकर सुनसान स्थल पर फेंका गया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें