फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: संदिग्ध अवस्था में चक्की के टैंक में मिला युवक का शव

Sat, 15 Nov 2025 11:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
हजपुरा (अंबेडकरनगर)। सम्मनपुर के बडेपुर डिहवा निवासी संजीव कुमार पटेल (32) का शव संदिग्ध परिस्थितियों में शुक्रवार दोपहर आटा चक्की के टैंक में मिला। परिजनों ने बताया कि संजीव कुमार गांव के एक व्यक्ति के घर दावत में गए थे। वापस लौटते समय लड़खड़ा गए और चक्की के टैंक की दीवार पर बैठ गए। एक बजे के करीब चक्की पर गए ग्रामीण ने संजीव का शव टैंक में देखकर शोर मचाया। ग्रामीणों की मदद से शव टैंक से बाहर निकाला गया। मृतक पूर्व में प्रधानी चुनाव लड़ चुका है। दो साल पूर्व ही विवाह हुआ था। अभी कोई संतान नहीं थी। बड़े संदीप की दो साल पहले सड़क हादसे में मौत के बाद छोटे बेटे की मौत की खबर सुन पिता डॉ. जगदीश नारायण पटेल पर गमों का पहाड़ टूट पड़ा। प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह ने बताया की पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत का कारण पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें