टांडा (अंबेडकरनगर)। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भटौली स्थित तालाब से संदिग्ध परिस्थितियों में नारायणपुर निवासी 27 वर्षीय गगन मिश्र का शव बरामद हुआ। वह दो दिनों से लापता था। लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व गगन ने अपनी भाभी को दीवार से टकरा कर मौत के घाट उतार दिया था। इस मामले में कुछ माह पूर्व ही जेल से रिहा हुआ था। युवक नशे का आदी बताया जा रहा है। रविवार को तालाब से उसका शव बरामद हुआ। कोतवाल दीपक सिंह रघुवंशी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेगा। संवाद