श्रवणक्षेत्र। भीटी के भगवान पट्टी में शनिवार सुबह करीब आठ बजे खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में मंगल कुमार (30) का शव मिला। मंगल एक दिन पहले शुक्रवार मजदूरी करने घर से निकला था, लेकिन शाम तक घर वापस नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी तलाश की, पर कोई जानकारी नहीं मिली।शनिवार सुबह करीब आठ बजे कुछ ग्रामीणों ने खेत में एक शव पड़ा देखा। सूचना मिलते ही गांव के लोग मौके पर जुट गए। शव के पास से एक इंजेक्शन और नशीली दवा बरामद हुई है। भीटी थाना प्रभारी वीरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।