फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अम्बेडकरनगर: कुएं में मिला युवक का शव

Sun, 12 Feb 2023 05:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
बंगाली बाग के कुएं में शव मिलने के बाद मौके पर जांच करते पुलिसकर्मी व जुटी भीड़। -संवाद
विज्ञापन
जलालपुर(अंबेडकरनगर)। छह दिन पहले घर से निकले युवक का शव शनिवार को थाना क्षेत्र मालीपुर के सुरहुरपुर चौराहे के पास स्थित बंगाली बाग में कुएं में मिला। उसका चेहरा जहां झुलसा था तो वहीं जुबान भी बाहर निकली थी। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिजनों में रोना-पीटना मचा हुआ है।
विज्ञापन





शनिवार दोपहर कुछ ग्रामीण बंगाली बाग की तरफ गए तो वहां स्थित कुएं में एक युवक का शव उतराता हुआ दिखा। कुछ ही देर में आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। इस बीच जानकारी होते ही एसओ मालीपुर राकेश कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। शव को बाहर निकाला गया। उसकी पहचान कोतवाली क्षेत्र जलालपुर के शेखपुरा राजकुमारी गांव निवासी अभिनव (25) के रूप में हुई।




लोगों के अनुसार उसका चेहरा झुलसा था और जुबान बाहर निकली थी। ऐसा प्रतीत हो रहा था कि उसकी गला दबाकर हत्या की गई। इसके बाद उसे कुएं में फेंक दिया गया। एसओ ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत के कारण की स्पष्ट जानकारी हो सकेगी। परिजनों ने अभी कोई तहरीर भी नहीं दी है। मामले में छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन







परिजनों के अनुसार अभिनव पांच फरवरी को बेतमगंज के दुकानदार अवधेश कुमार की बाइक लेकर घर से निकला था। वह अक्सर तीन-चार दिन के लिए कहीं चला जाता था इसलिए परिजनों को कोई आशंका नहीं हुई।



हालांकि जब छह फरवरी को बंगाली बाग में लावारिस दशा में बाइक खड़ी मिली और अभिनव का कुछ पता नहीं चला तो चिंता सताने लगी। काफी खोजबीन की लेकिन कुछ पता नहीं चला। परिजनों को तब भी उम्मीद थी कि वह कहीं चला गया होगा । इस बीच शनिवार को उसका शव मिलने से परिजन सन्न रह गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें