हजपुरा (अंबेडकरनगर)। सम्मनपुर थाना क्षेत्र के कजपुरा गांव में बीती रात एक युवक ने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी परिजनों को बुधवार सुबह हुई तो उनके होश उड़ गए। सूचना मिलते ही सम्मनपुर पुलिस टीम गांव पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
कजपुरा निवासी चंद्रबली के घर बुधवार सुबह उस समय रोना पिटना मच गया जब परिजनों ने देखा कि सौरभ विश्वकर्मा (24) घर के एक कमरे में फांसी पर लटक गया। चीख पुकार सुनकर आस पास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। आननफानन उसे फंदे से नीचे उतारा गया। सूचना पर सम्मनपुर थानाध्यक्ष रमाकांत प्रजापति पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। एसओ ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना के बारे में जरूरी छानबीन की जा रही है। (संवाद)