फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: नहर में मिला अज्ञात युवक का शव

Fri, 22 Sep 2023 11:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। क्षेत्र के विशम्भरपुर गांव के निकट नहर में शुक्रवार सुबह एक युवक का शव पड़ा मिला। इसकी जानकारी मिलने पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गए। सूचना पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने शव को नहर से बाहर निकलवाया। ग्रामीण मृतक की पहचान नहीं कर सके। ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि युवक की हत्या कर शव नहर में फेंक दिया। दूसरी तरफ पुलिस का कहना है कि युवक के शरीर पर चोट के निशान नहीं थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी। युवक पहचान की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें