अंबेडकरनगर। अहिरौली क्षेत्र की सीमा के निकट रेलवे ट्रैक पर मंगलवार दोपहर एक युवक मृत मिला। ग्रामीणों से सूचना मिलने पर पहुंचे अकबरपुर जीआरपी कर्मियों ने छानबीन की लेकिन युवक की पहचान नहीं हो सकी। युवक का सिर धड़ से कटा था। युवक की शिनाख्त के लिए जीआरपी ने स्थानीय अहिरौली थाने के साथ ही पड़ोसी जनपद अयोध्या के गोसाईगंज थाने के पुलिस कर्मियों को भी सूचना दी। माना जा रहा है कि ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई।