फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: नदी में कूदे अधेड़ का शव मिला

Tue, 20 Jun 2023 11:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जहांगीरगंज (अंबेडकरनगर)। सरयू नदी में छलांग लगाने वाले अधेड़ का शव मंगलवार को पानी में तैरता मिला। मृतक की पहचान क्षेत्र के इटहुआ सुंदरपुर निवासी विनोद गुप्त के रूप में हुई। विनोद सोमवार दोपहर बाद घर से निकले थे। कई घंटे तक घर नहीं आने पर परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की।
विज्ञापन

इस दौरान सरयू नदी के बिड़हर पुल के निकट उनकी साइकिल व चप्पल मिलें। इस पर परिजनों ने विनोद के नदी में कूदने की आशंका प्रकट करते हुए पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से नदी में तलाश शुरू कराई। लेकिन अंधेरा होने के चलते तलाशी अभियान रोकना पड़ा। पुलिस ने मंगलवार सुबह फिर से तलाश शुरू कराई। बिड़हर घाट से करीब तीन किलोमीटर दूर रामबाग घाट के पास एक शव पानी में उतरा मिला। परिजनों ने विनोद की पहचान की। बताया जाता है कि तीन माह पहले ही विनोद की पत्नी का देहांत हो गया था। इसके बाद से वे काफी परेशान थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें