फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: अंबेडकरनगर की रहने वाली थी बिटिया साक्षी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। दिल्ली में बहुचर्चित साक्षी हत्याकांड से अंबेडकरनगर जिले के लोग भी सकते में हैं। असल में बिटिया साक्षी थाना क्षेत्र आलापुर के सेहरामऊ की ही रहने वाली थी। सरल और हंसमुख स्वभाव की साक्षी करीब दो माह पहले अपने गांव आई भी थी। यहां उसके चाचा और अन्य परिजन रहते हैं।
विज्ञापन

रविवार रात बाहरी उत्तरी दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके में जिस किशोरी साक्षी की निर्मम ढंग से हत्या के बाद पूरे देश में संवेदना और उबाल का माहौल है। घटना सामने आने के बाद यहां भी लोग उसे लेकर दुखी रहे लेकिन अब सामने आई नई जानकारी ने लोगों को सकते में डाल दिया है। पुष्ट खबर यह है कि साक्षी आलापुर तहसील के राउतपारा ग्राम पंचायत के पुरवे सेहरामऊ की रहने वाली थी।
सेहरामऊ निवासी दलित जनकराज दिल्ली में ही रहकर बतौर राजगीर काम करते हैं। उनकी पुत्री साक्षी की हत्या की खबर यहां गांव तक मंगलवार को पहुंची। इसके बाद से परिवार के लोग सदमे में है तो अन्य लोग सकते में। मंगलवार को यह खबर तेजी से फैली की हैवानियत की शिकार बिटिया जिले की ही रहने वाली थी। साक्षी दिल्ली में अपने एक भाई के अलावा मां संगीता के साथ रहती थी।
विज्ञापन

यहां गांव में जनकराज के चार भाई रहते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि करीब दो माह पहले साक्षी यहां आई थी। वह मिलनसार स्वभाव की थी। इस बीच बिटिया के यहां का निवासी होने की खबर मिलने के बाद आलापुर थाना प्रभारी पंडित त्रिपाठी ने देर शाम कहा कि टीम के साथ गांव निकल रहा हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें