फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: 1.80 करोड़ खर्च कर संवारा जाएगा दहीरपुर तालाब

Sun, 06 Aug 2023 10:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर नगर में दहीरपुर स्थित तालाब को 1.80 करोड़ रुपये खर्च कर संवारा जाएगा। अमृत सरोवर योजना के तहत तालाब के सुंदरीकरण कार्य का शनिवार देर शाम डीएम व अन्य अधिकारियों ने पूजन-अर्चन कर शुभारंभ किया।
विज्ञापन

तालाब का बेहतर ढंग से सुंदरीकरण करने के साथ चारों तरफ पैदल चलने के लिए इंटरलाकिंग, बैठने के लिए बेंच और स्ट्रीट लाइटें लगाने का डीएम ने नगर पालिका प्रशासन को निर्देश दिया है। इसके साथ तालाब के चारों तरफ पौधे भी लगाने की तैयारी है। दहीरपुर तालाब के सुंदरीकरण से आसपास के लोगों को टहलने-घूमने में काफी सहूलियत होगी। नगर पालिका की ईओ बीना सिंह ने बताया कि तालाब के सुंदरीकरण कार्य की तैयारियां कर ली गई हैं। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश वर्मा, एक्सईएन सौरभ सिंह, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी अनुपम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें