फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: बसों में बढ़ी यात्रियों की भीड़, यात्री हुए परेशान

Fri, 08 Aug 2025 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। रक्षाबंधन पर शुक्रवार से महिलाओं के लिए निशुल्क बस सेवा शुरू कर दी गई है। रोडवेज बस में सवार महिलाओं का परिचालकों ने स्वागत किया। उनके साथ चार साल तक का बच्चा व एक सहयात्री को मुफ्त यात्रा का लाभ दिया जा रहा है। कर्मचारियों ने महिलाओं को शून्य रुपये का टिकट काटकर दिया। शहर के रोडवेज बस अड्डा पर रक्षाबंधन के दौरान यात्रियों की भीड़ दिखाई दी। ऐसे में यहां व्याप्त अव्यवस्थाओं को दूर करने पर जोर दिया गया। इसके बावजूद रोडवेज के बाहर जाम के चक्रव्यूह में बसें फंसी रहीं। वहीं बसखारी में पश्चिमी चौराहा न जाकर बसें बाईपास से होकर गुजर रही हैं। ऐसे में यात्रियों को अतिरिक्त शुल्क देना पड़ रहा है। परिवहन निगम के बेड़े में 86 बसें संचालित हो रही हैं। एआरएम हरिओम श्रीवास्तव ने परिचालकों को बहनों को किसी प्रकार की दिक्कत न होने व बसों में सीट पर ही बैठाकर बहनों को यात्रा कराने के निर्देश दिए हैं।संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें