फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में महिला की मौत

Tue, 27 Oct 2015 10:59 PM IST
अंबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
अहिरौली थाना क्षेत्र के यादवनगर में मंगलवार भोर अनियंत्रित अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन


फैजाबाद के हैदरगंज थाना क्षेत्र के रौहारी गांव निवासी भवानी प्रसाद की पत्नी रत्ना देवी (55) पिछले दिनों अहिरौली के विकवाजीतपुर के यादवनगर स्थित अपने मायके आई थी। मंगलवार सुबह पांच बजे रत्ना खेत जा रही थी। तभी अकबरपुर फैजाबाद मुख्य मार्ग पर फैजाबाद की तरफ से आए एक अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। इससे रत्ना गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि चालक वाहन समेत भाग गया। परिवार के लोग रत्ना को फैजाबाद जिला अस्पताल ले जा रहे थे, मगर रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मृतका के भतीजे रामसागर यादव की तहरीर पर अहिरौली पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के विरुद्घ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस मामले में छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें