सरयू नदी के इस्माइलपुर बेल्दहा घाट पर अवैध खनन रोकने के लिए मंगलवार शाम को एसडीएम के नेतृत्व में टीम ने छापेमारी की। वहां पानी से बालू निकालने की दो मशीनें पकड़ी। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। इससे पहले डीएम ने एसडीएम के नेतृत्व में तीन सदस्यीय टीम का गठन कर अवैैध खनन रोकने के लिए छापेमारी का निर्देश दिया था।
टांडा तहसील के विभिन्न घाटों पर लंबे समय से अवैध खनन की शिकायत मिल रही थी। डीएम विवेक ने इसका संज्ञान लिया और टांडा एसडीएम के नेतृत्व में तीन सदस्यीय टीम का गठन करते हुए छापेमारी का निर्देश दिया था।
इसी क्रम में मंगलवार शाम एसडीएम रमापति के नेतृत्व में खनन निरीक्षक सुभाष सिंह व थानाध्यक्ष टांडा बेचू सिंह यादव की टीम इस्माइलपुर बेल्दहां गांव पहुंच गई। एसडीएम ने बताया कि छापेमारी में दो मशीनें मिली हैं। छानबीन के बाद खनन विभाग कार्रवाई करेगा।