फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांजा व स्मैक के साथ दो गिरफ्तार

Mon, 01 Aug 2016 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
arrested - फोटो : demo pic
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से दो शातिर लोगों को गिरफ्तार कर एक के पास से 20 ग्राम स्मैक तो दूसरे के पास से साढ़े चार किलो गांजा बरामद किया है। दोनों के विरुद्ध केस दर्ज कर उनका चालान कर दिया। गौरतलब है कि कुछ दिनों से टांडा क्षेत्र में सीओ सुधीर कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने नशीले पदार्थों का कारोबार करने वाले लोगों के विरुद्ध विशेष मुहिम छेड़ रखी है।
विज्ञापन


बीते दिनों ही इसमें पुलिस को कई महत्वपूर्ण सफलता मिली थी। इस बीच कोतवाली प्रभारी टांडा बेंचू सिंह यादव तथा स्वॉट टीम प्रभारी संजय सिंह के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने रविवार शाम डुहिया गांव के निकट एक व्यक्ति को पकड़ा। उसकी पहचान मोहम्मद अबरार उर्फ मुन्ना निवासी रसूलपुर दियरा थाना बेवाना के रूप में हुई। पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो उसके पास से साढ़े चार किलो गांजा बरामद हुआ।

उधर, चिंतौरा के निकट पुलिस ने अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के पहितीपुर निवासी मोहम्मद उमर उर्फ मास्टर को 20 ग्राम स्मैक के साथ पकड़ लिया। पुलिस ने दोनों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उनका चालान कर दिया। गौरतलब है कि बीते दिनों ही स्मैक कारोबार के आरोप में गुलाब खटिक को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर चालान किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें