फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने साइकिल सवार को रौंदा, मां घायल

Thu, 04 Jan 2018 10:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के न्यौरी चौराहे के निकट तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल पर मां को बैठाकर अतरौलिया जा रहे युवक को ने रौंद दिया। इसमें युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसकी मां गंभीर रूप से जख्मी हो गई। घटना से मौके पर अफरातफरी मच गई। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने अकबरपुर मार्ग को जाम कर दिया।

विज्ञापन


वे सभी पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाए जाने की मांग कर रहे थे। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने समझाने बुझाने का प्रयास किया लेकिन ग्रमीण नहीं माने। इस पर एडीएम व एएसपी ने मौके पर पहुंचकर सहायता दिलाए जाने का आश्वासन दिया। इसके बाद जाम समाप्त हो सका। जम के चलते दोनो ओर वाहनों की कतार लग गई। 

जानकारी के अनुसार बसखारी थाना क्षेत्र के फतेह गड़वा गांव निवासी राजेश यादव (35) पुत्र लालचंद्र यादव गुरुवार दोपहर साइकिल पर अपनी मां को बैठाकर अतरौलिया जा रहा था। आलापुर थाने के न्यौरी चौराहे के निकट पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। उसकी मां तो सड़क के दूसरी तरफ जा गिरी, जबकि राजेश सड़क पर गिर पड़ा। ट्रक का एक पहिया उसके सिर पर चढ़ गया। उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना से मौके पर हड़कंप मच गया। आसपास मौजूद ग्रामीण घटनास्थल की तरफ भागे। ग्रामीणों को आता देख चालक व क्लीनर ट्रक छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन


इस बीच घटना से भड़के ग्रामीणों ने घटनास्थल पर अकबरपुर-आजमगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग जाम कर दिया। वे पीड़ित परिवार को आवश्यक सहायता दिए जाने व चालक की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। जाम की सूचना मिलते ही आलापुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और ग्रामीणों को समझा बुझाने का प्रयास किया। ग्रामीण उच्चाधिकारियों के आने की मांग करने लगे। इस पर एडीएम गिरिजेश त्यागी व एएसपी ओपी सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे।

अधिकारियों ने परिवारीजनों व ग्रामीणों को आवश्यक सहायता दिए जाने व मामले में केस दर्ज कराकर आवश्यक कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया। इस पर लगभग डेढ़ घंटे बाद जाम समाप्त कर दिया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर ट्रक को कब्जे में लिया। आलापुर थाना प्रभारी ने बताया कि अभी मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें