फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीस क्विंटल अनाज पकड़ा

Sun, 11 Sep 2016 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
अकबरपुर में पकड़ा गया कालाबाजारी को जा रहा सरकारी अनाज। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कालाबाजारी के लिए जा रहा 30 क्विंटल सरकारी अनाज अकबरपुर कोतवाली पुलिस ने बरामद कर लिया। चालक को भी हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस ने जांच के लिए आपूर्ति निरीक्षक को प्रकरण सौंप दिया है। रविवार अपराह्न एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पर लदकर बड़ी मात्रा में राशन सीहमई गांव से बाहर निकला। इसी बीच कुछ ग्रामीणों ने फोन पर इसकी सूचना अकबरपुर कोतवाली पुलिस को दे दी।
विज्ञापन


पुलिस टीम जब सीहमई के निकट पहुंची तब तक ट्रैक्टर फैजाबाद रोड की तरफ जा चुका था। टीम ने इसके बाद आगे बढ़कर ट्रैक्टर को रोका और आवश्यक पूछताछ की। चालक कोई समुचित जवाब नहीं दे पाया। इस पर पुलिस टीम चालक व ट्रैक्टर पर लदा राशन अकबरपुर कोतवाली ले आई। चालक ने बताया कि राशन सीहमई के कोटेदार का है।

वह इस राशन को एक व्यक्ति को देने जा रहा था जिसने उसे खरीदा था। सरकारी बोरी में ही यह राशन बिक्री के लिए ले जाया जा रहा था। कुल 50 बोरियों में  लगभग 30 क्विंटल गेंहू की कालाबाजारी के प्रयास का मामला सामने आया।
विज्ञापन


कोतवाली पुलिस ने आपूर्ति विभाग को मामले में जांच के लिए संदर्भित कर दिया। अकबरपुर कोतवाल महेंद्र कुमार ने बताया कि आपूर्ति विभाग की जांच के अनुरूप केस दर्ज कर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उधर, जिलापूर्ति अधिकारी उबैदुर्रहमान ने बताया कि कोतवाली पुलिस ने अनाज की बरामदगी की है। विस्तृत छानबीन कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें