फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में छह घायल, एक गंभीर 

Mon, 21 Aug 2017 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
महरुआ थाना क्षेत्र के बाहरपुर गांव निवासी मंगरू (60) व गुलजार (50) सोमवार दोपहर एक बाइक से महरुआ जा रहे थे। बाजार पहुंचने पर एक पिकअप ने उन्हें टक्कर मार दी। दोनों को घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां मंगरू की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन


इसी तरह अकबरपुर थाने के इंद्रलोक कालोनी निवासी रामबहादुर (34) व कृष्णबहादुर (52) रविवार देर शाम एक बाइक से अकबरपुर रेलवे स्टेशन जाते समय फौव्वारा तिराहा के निकट जीप की टक्कर से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सम्मनपुर थाना क्षेत्र के तहिरापुर गांव निवासी अभयराज (48) रविवार देर शाम बाइक से अकबरपुर से घर जाते समय सिकंदरपुर बाजार के निकट ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

इसी क्रम में फैजाबाद के गोसाईगंज की शीला देवी (32) रविवार देर शाम अपने रिश्तेदार के साथ बाइक से अकबरपुर से घर जा रही थी। कटेहरी बाजार के निकट अचानक झटका लगने पर बाइक से नीचे गिर गई और घायल हो गई। गंभीर हालत में उसे पहले सीएचसी कटेहरी, फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाइक सवार घायलों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें