फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाज में लापरवाही पर तीमारदारों का हंगामा

Thu, 25 Feb 2016 11:17 PM IST
अंबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
विज्ञापन
मार्ग दुर्घटना के बाद घायल को लेकर रामनगर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचे तीमारदारों ने चिकित्सक के विलंब से पहुंचने पर जमकर हंगामा किया। कर्मचारियों का आरोप है कि चिकित्सक के आने से पहले मरीज के तीमारदारों ने उन पर हमला कर पिटाई कर दी। कर्मचारियों ने सोने की एक चेन छीन लिए जाने तथा दवाइयों को छिन्न भिन्न कर वहां मौजूद रजिस्टर व कागजात फाड़ डालने का भी आरोप लगाया। घटना से नाराज कर्मचारियों ने केस दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी होने तक अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बुधवार रात कुछ लोग एक मार्ग दुर्घटना के घायल को लेकर अस्पताल पहुंचे थे। घायल को सरकारी एंबुलेंस से लाया गया। उस समय वहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक मौजूद नहीं थे। घायल के साथ आए लोगों के मुताबिक वे सब एंबुलेंस से पहले ही अस्पताल पहुंच गए थे, लेकिन सूचना देने के बाद भी चिकित्सक नहीं पहुंचे। एंबुलेंस आने के बाद भी चिकित्सक नहीं आए। बताया जाता है कि इस पर मरीज के तीमारदारों ने नाराजगी जताते हुए हंगामा किया।

अस्पताल के फार्मासिस्ट बाल्मीकि द्विवेदी ने थानाध्यक्ष आलापुर को दिए तहरीर में कहा है कि चिकित्सक के आने से पहले ही घायल के साथ आए लोगों ने उन पर तथा वहां मौजूद अन्य कर्मचारियों पर हमला कर दिया। उनकी तथा एक अन्य कर्मचारी की सोने की चेन छीन लीं। दवाइयों को तितर-बितर कर दिया और रजिस्टर व अन्य कागजात फाड़ दिए। जान से मारने की धमकी भी दी गई। उधर घटना से नाराज स्वास्थ्य कर्मचारियों ने गुरुवार सुबह कार्य बहिष्कार करते हुए आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें