फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोलपंप मैनेजर से दिनदहाड़े तीन लाख रुपये लूटे

Fri, 24 Mar 2017 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बैंक में रकम जमा करने जा रहे पेट्रोलपंप मैनेजर से बाइक सवार दो बदमाशों ने असलहे के बल पर लगभग तीन लाख रुपये लूट लिया। इसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


उधर बदमाशों की धरपकड़ को एसपी के निर्देश पर जिले की सभी सीमाओं को सील कर पुलिस ने गहनता से छानबीन शुरू कर दी हैै। एसबी फीलिंग स्टेशन निकसपुर दुबौलिया में राशिद पुत्र इस्माइल निवासी गोपालपुर जनपद आजमगढ़ मैनेजर के पद पर कार्य करता है।

वह राजेसुल्तानपुर थाना अंतर्गत राजेपुर गांव निवासी अपने मामा नसीम अहमद के घर पर रहता है। गुरुवार दोपहर वह पेट्रोलपंप का दो लाख 95 हजार रुपये बैग में रखकर बाइक से राजेसुल्तानपुर बाजार स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में जमा करने जा रहा था।
विज्ञापन


बताया जाता है कि राजेसुल्तानपुर थाना अंतर्गत दतारा मोड़ के निकट पीछे से एक बाइक पर सवार दो बदमाश जिन्होंने अपना चेहरा गमछे से ढक रखा था, ओवरटेक करते हुए उसे रोक लिया। इससे पहले कि वह कुछ समझ पाता, एक बदमाश ने उसकी कनपटी पर तमंचा लगा दिया। इसके बाद रुपये से भरा बैग छीन लिया।

पुलिस को जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी देते हुए बदमाश वापस पदुमपुर बाजार की तरफ भाग खड़े हुए।  दिनदहाड़े हुई लूट की घटना से मौके पर हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए।

इस बीच सूचना पर एसओ संदीप कुमार सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घेराबंदी की लेकिन सफलता नहीं मिली। बाद में पीड़ित ने थाने पहुंचकर पुलिस को पूरे मामले की जानकारी देते हुए केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी।

पुलिस ने केस दर्ज करते हुए छानबीन शुरू कर दी है। सीओ आरके सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जनपद की सभी सीमाएं सील कर दी गई हैं। बदमाशों की धरपकड़ का प्रयास किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें