फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निष्क्रिय रही पुलिस, किशोर का मिला शव

Wed, 19 Jul 2017 10:16 PM IST
अमरउजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जलालपुर में मोबाइल रिचार्ज कराने के लिए एक दिन पहले निकले किशोर की हत्या कर शव को शारदा सहायक नहर में फेंक दिया गया। बुधवार को उसका शव गांव से तीन किमी दूर एक पुलिया के निकट मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक प्रक्रिया पूरी करनी चाही, लेकिन मौत से भड़के ग्रामीणों ने पुलिस के कब्जे से शव ले लिया।
विज्ञापन

  इसके बाद जलालपुर बसखारी मार्ग स्थित नर्सरी बाजार में सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया। उनका कहना था कि पुलिस सूचना के बाद भी हाथ पर हाथ धरे बैठी रही। अगर उसने सक्रियता दिखाई होती तो खिसोर की जान बचाई जा सकती थी।   ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए जलालपुर, सम्मनपुर व मालीपुर पुलिस मौके पर बुला ली गई। बाद में एसडीएम ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने जाम समाप्त कर दिया।  
विज्ञापन

    सम्मनपुर थाना क्षेत्र के कहरा सुलेमपुर गांव निवासी रोहित प्रजापति का 12 वर्षीय पुत्र रमेश मंगलवार पूर्वाह्न मोबाइल रिचार्ज कराने के लिए बाजार के लिए निकला था। इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटा। काफी देर तक वापस न आने पर परिवारीजनों को चिंता होने लगी। उन्होंने गांव व आसपास रिश्तेदारी में तलाश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका।   इस पर परिवारीजनों ने थाने पहुंचकर पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी और अहरण व हत्या की आशंका जताते हुए तहरीर दी। आरोप है कि पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। महज गुमुशदगी की रिपोर्ट कर परिवारीजनों से ही उसकी तलाश करते रहनेे को कहा।   इस बीच बुधवार को जलालपुर थाना क्षेत्र के खुरमुल्लीपुर गांव के निकट स्थित शारदा सहायक नहर में कुछ ग्रामीणों ने किशोर के शव को उतराता हुआ देखा। इससे सनसनी फैल गई। अन्य ग्रामीणों के साथ परिवारीजन भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने उसकी पहचान रमेश के रूप में की। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रमेश की निर्ममतापूर्वक गला दबाकर हत्या की गई थी।   गले पर दबाव का निशान था तथा जीभ बाहर निकली हुई थी। उसके दोनों हाथ थी टूटे हुए थे। ऐसा प्रतीत हो रहा था कि डंडा मारकर हाथ तोड़ दिया गया। ग्रामीणों के अनुसार शरीर के कई स्थानों पर चाकू के निशान भी थे। शव मिलने की जानकारी होने पर एसओ जलालपुर शकुंतला उपाध्याय दलबल के साथ मौके पर पहुंचीं।
  पुलिस ने शव को अभिरक्षा में लेकर आवश्यक प्रक्रिया निपटाना चाहा, लेकिन ग्रामीणों ने पुलिस के कब्जे से शव ले लिया। पुलिस पर मामले में लापरवाही बरते जाने का आरोप लगाते हुए जलालपुर बसखारी मार्ग स्थित नर्सरी बाजार में बीच सड़क पर शव रखकर मार्ग जाम कर दिया।
  उनका कहना था कि यदि मंगलवार शाम तहरीर मिलने पर तत्काल सम्मनपुर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी होती, तो किशोर की जान बचाई जा सकती थी। ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए  सम्मनपुर व मालीपुर पुलिस भी बुला ली गई।
  बाद में मौके पर पहुंचे एसडीएम रामकुमार ने आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन देकर लगभग एक घंटे तक चला जाम समाप्त हो सका। उधर सीओ छदामीलाल ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें