फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आत्मसमर्पण की तैयारी में हत्या आरोपी

Sun, 27 Mar 2016 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
Firing - फोटो : file photo
विज्ञापन
चर्चित मंशाराम यादव हत्याकांड में पुलिस ने नामजद दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए शनिवार रात भी कई स्थानों पर छापेमारी की। सूत्रों के अनुसार दोनों आरोपी सोमवार को न्यायालय या फिर किसी पुलिस अधिकारी के समक्ष आत्मसमर्पण कर सकते हैं।
विज्ञापन


गौरतलब है कि सुल्तानपुर जिले के किसनागरपुर निवासी मंशाराम यादव की गत दिवस कटेहरी ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह सिपाही के घर लोकनाथपुर में गोली लगने से मौत हो गई थी। इस मामले में मुलायम यादव व अजय यादव के विरुद्ध सुल्तानपुर जिले के जयसिंहपुर थाने में हत्या का केस दर्ज होने के बाद विवेचना अब अंबेडकरनगर के महरुआ थाने पहुंची है।

इस हाई प्रोफाइल मामले में महरुआ पुलिस ने दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए शनिवार को कई स्थानों पर छापेमारी थी। हालांकि इसमें कोई सफलता नहीं मिल पायी थी। वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नामजद दोनों आरोपी आत्मसमर्पण करने की तैयारी में हैं।
विज्ञापन


सोमवार को वे न्यायालय या फिर किसी पुलिस उच्चाधिकारी के समक्ष आत्मसमर्पण कर सकते हैं। उधर सीओ भीटी सुधीर कुमार ने बताया कि पुलिस के पास आत्मसमर्पण की कोई जानकारी नहीं है। फिलहाल दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें