फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल शॉप का ताला तोड़ 2 लाख का माल चोरी

Tue, 06 Sep 2016 10:43 PM IST
अंबेडकरनगर
विज्ञापन
thief
विज्ञापन
भीटी थाना क्षेत्र अन्तर्गत समंथा बाजार स्थित एक मोबाइल शॉप के शटर का ताला तोड़कर चोरों ने लगभग दो लाख रुपये की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। मंगलवार सुबह जानकारी होने पर बाजार में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


पुलिस घटनास्थल का जायजा लिया। बाद में पीड़ित ने थाने पहुंचकर केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के चंदापुर गांव निवासी कृष्णकुमार मिश्र की समंथा चौराहा पर मिश्रा इलेक्ट्रिक मोबाइल सेंटर है।

मंगलवार सुबह जब वह दुकान खोलने पहुंचा तो शटर का ताला टूटा पाया। दुकान के अंदर चारों तरफ सामान बिखरा पड़ा हुआ था। चोरी की जानकारी होते ही बड़ी संख्या  में लोग एकत्र हो गए। इस बीच जानकारी होने पर एसओ चंद्रभान यादव भी दलबल के साथ मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। बाद में पीड़ित ने थाने पहुंचकर केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी। पीड़ित के अनुसार चोरों ने लगभग 100 सेट नए मोबाइल, 25 पुराने मोबाइल, एक लैपटॉप, बैट्री, इन्वर्टर  समेत लगभग 2 लाख रुपये की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें