फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सऊद की तलाश में टांडा पहुंची दिल्ली पुलिस

Mon, 04 Jul 2016 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
अपराध - फोटो : demo pic
विज्ञापन
एनआईए अधिकारी तंजील अहमद व उनकी पत्नी की हत्या में शामिल रहे मुनीर के साथी मोहम्मद सऊद की तलाश दिल्ली पुलिस ने शुरू कर दी है। दिल्ली पुलिस की तीन सदस्यीय टीम ने सोमवार को टांडा कोतवाली पुलिस के साथ सऊद के घर जाकर उसके पिता से सघन पूछताछ की। टीम ने पूछताछ का खुलासा नहीं किया है।
विज्ञापन

 
दिल्ली के थाना रूपनगर उत्तरी की पुलिस टीम उपनिरीक्षक एसपाल सिंह के साथ सोमवार को टांडा कोतवाली पहुंची। यहां प्रभारी निरीक्षक बेचू सिंह यादव ने टीम के सहयोग के लिए दो महिला होमगार्ड व कोतवाली के दो सिपाही मनोज शर्मा व रवींद्र यादव को लगा दिया।

टीम ने कस्बा पूरब पहुंचकर फरार चल रहे सऊद के पिता मोहम्मद असद से सघन पूछताछ की। टीम इसके बाद दिल्ली लौट गई। गौरतलब है कि एनआईए अधिकारी तंजील अहमद की हत्या में लिप्त मुनीर अहमद की गिरफ्तारी तय करने के लिए पूर्व में बिजनौर पुलिस सऊद की तलाश कर रही थी।
विज्ञापन


हालांकि गत दिवस पुलिस ने मुनीर को गिरफ्तार कर लिया। इस बीच अब दिल्ली पुलिस के यहां पहुंचने से कयास लगाया जा रहा था कि किसी अन्य मामले में भी सऊद की संलिप्तता शायद रही हो। यही कारण है कि बिजनौर पुलिस के बाद अब दिल्ली पुलिस भी सऊद की तलाश में यहां पहुंची।

उधर, एएसपी राहुल राज ने बताया कि उन्हें इस मामले में कोई अधिकृत जानकारी नहीं है। पूछताछ के लिए अक्सर अलग-अलग टीमें आती हैं लेकिन वे सब किसी मामले में जानकारी नहीं देतीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें