फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख के घर मिटा दिए गए सुबूत

Fri, 25 Mar 2016 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
अंबेडकर नगर के महरुआ थाने में युवक की हत्या को लेकर विचार-विमर्श करते पुलिस अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अंबेडकरनगर के कटेहरी ब्लॉक प्रमुख के घर हुई मंशाराम की हत्या के बाद जांच को पहुंची फॉरेंसिक टीम को वहां कोई साक्ष्य हाथ नहीं लगा। काफी जद्दोजहद के बाद जब तक पुलिस घर में दाखिल हुई, साक्ष्य मिटाए जा चुके थे। फर्श को पानी से धुल दिया गया था।
विज्ञापन


फॉरेंसिक टीम ने भेवापार गांव के पास माइनर के उस स्थान से नमूने लिए हैं, जहां शव को फेंका गया था। घटना स्थल अंबेडकरनगर होने के कारण सुल्तानपुर जिले की पुलिस ने विवेचना वहीं ट्रांसफर की दी है। वारदात के दो दिन बाद भी हत्या आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर हैं।

दोस्तपुर थाना क्षेत्र के  किसनागरपुर गांव  निवासी मंशाराम (30) को गांव के ही मुलायम यादव व अजय यादव बीते बुधवार की सुबह करीब नौ बजे साथ लेकर अंबेडकरनगर के कटेहरी ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह सिपाही के घर लोकनाथपुर में आयोजित दावत में शामिल  होने गए थे।
विज्ञापन


वहां मंशाराम यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई और शव को जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के भेवापार गांव के पास माइनर में लाकर फेेंक दिया गया था। पुलिस ने मंशाराम की बुआ चंद्रावती की तहरीर पर मुलायम यादव और अजय यादव निवासी किसनागरपुर के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया था।

जिले की पुलिस कटेहरी ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह सिपाही के घर बृहस्पतिवार की रात पहुंची लेकिन अंधेरा होने के कारण कुछ भी हाथ नहीं लगा। शुक्रवार सुबह एक बार फिर सीओ जयसिंहपुर गुरमीत सिंह, सीओ कादीपुर राम औतार कर्णवाल और करौंदीकलां, दोस्तपुर, जयसिंहपुर कोतवाली की पुलिस ब्लॉक प्रमुख के घर पहुंची।

सीओ जयसिंहपुर गुरमीत सिंह ने बताया कि ब्लॉक प्रमुख के घर कमरे में तख्त पड़ा था लेकिन वहां साफ-सफाई नहीं हुई थी।  दालान के पास सबमर्सिबल से जमीन को धुला गया था।  फिलहाल ब्लॉक प्रमुख के घर से फॉरेंसिक टीम को कोई अहम सुराग नहीं मिला है।

टीम ने भेवापार के पास उस स्थान की भी जांच की, जहां माइनर से मंशाराम का शव बरामद हुआ था। उधर, घटना के दो दिन बाद भी हत्या आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सके हैं। मंशाराम की बुआ चंद्रावती और पत्नी सुनीता ने बताया कि हत्या आरोपी अजय यादव बृहस्पतिवार की शाम करीब पांच से छह बजे तक अपने घर पर मौजूद था। करीब छह बजे किसी का फोन आने के बाद वह फरार हो गया।

वहीं एसपी अजय कुमार सिंह ने बताया कि घटना के सिलसिले में शुक्रवार को दोनों जनपदों की पुलिस ने संयुक्त रूप से मुआयना किया है। अब इसके बाद विवेचना कर रही सुल्तानपुर पुलिस को लगता है कि जांच महरुआ से कराए जाने की जरूरत है तो फिर इसके अनुरूप ही यहां से विवेचना नियमानुसार सुनिश्चित कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें