पकड़े गए आरोपी ट्रांसपोर्ट का काम करते हैं।
महामाया राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर के इंजीनियरिंग प्रभारी के साथ अभद्रता व धमकी देने के मामले में पुलिस ने ठेकेदार राकेश यादव को गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया है।
मेडिकल कॉलेज के इंजीनियरिंग इकाई प्रभारी दिलीप सिंह ने बीते दिनों केस दर्ज कराया था। इसमें कहा गया था कि बीते 25 अप्रैल को नेहरुनगर टांडा निवासी राकेश यादव ने साथियों के साथ उनके कार्यालय पहुंचकर ठेके लेने की बात पर अभद्रता की। जान से मारने की धमकी भी दी।
सभी ने घंटों कार्यालय पर कब्जा जमाए रखा, जिससे सरकारी कामकाज प्रभावित हुआ। पुलिस ने आरोपी राकेश यादव व अन्य के विरुद्ध अलीगंज थाने में केस दर्ज कर लिया था। विवेचना के बाद से ही सपा नेता पर गिरफ्तारी की तलवार लटकने लगी थी।