फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा नेता सहित छह पर छेड़खानी का केस

Sat, 25 Feb 2017 10:17 PM IST
amar ujala
विज्ञापन
विज्ञापन
कटेहरी विधानसभा क्षेत्र के हीड़ी पकड़िया गांव में 21 फरवरी को पीस व निषाद पार्टी की महिला कार्यकर्ता के साथ छेड़छाड़ व अभद्रता मामले में पुलिस ने बसपा नेता सहित छह पर छेड़खानी का केस दर्ज किया है। इसके अलावा 30-35 अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले में छानबीन कर रही है। यह कार्रवाई शुक्रवार को महिलाओं द्वारा थाने का घेराव करने के बाद दबाव में आई पुलिस को करना पड़ा।
विज्ञापन


महरुआ थाने में बीते दिनों एक महिला ने तहरीर दी थी। इसमें उसने बताया कि वह 21 फरवरी को कटेहरी से पीस व निषाद पार्टी प्रत्याशी अजय सिंह सिपाही के प्रचार के लिए हीड़ी पकड़िया गांव गई थी। वहां बसपा नेता आनंद वर्मा समेत कई लोग पहुंच गए। उन्होंने दुपट्टा खींचते हुए गाली गलौज की। विरोध पर उसे पीटने की भी धमकी दी। पीड़िता की तहरीर के बावजूद पुलिस मामले में हीलाहवाली कर रही थी।

इससे नाराज महिलाओं ने शुक्रवार को महरुआ थाने पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया था। मामला दो राजनीतिक पार्टियों से जुड़ा होने पर हरकत में आई पुलिस ने पूर्व ब्लॉक प्रमुख पद प्रत्याशी अकबरपुर निवासी आनंद वर्मा, अभयचंदपुर निवासी राजकिशोर उर्फ ध्रुव सिंह, पवन सिंह, जैतपुर निधियावां निवासी दिग्विजय पटेल, गोसाईगंज आनापुर निवासी संजय वर्मा, हीड़ी निवासी राजेश अग्रहरि सहित 30-35 अज्ञात के विरुद्घ विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें