स्वॉट व अकबरपुर कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर एक बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। तलाशी पर उसके पास से दो पिस्टल व दो जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर उसका चालान कर दिया।
जानकारी के मुताबिक मंगलवार सुबह अकबरपुर कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि संत द्वारिका प्रसाद महाविद्यालय कोटवा महमदपुर के निकट एक संदिग्ध युवक खड़ा हुआ है। वह कहीं भागने के चक्कर में है। इस पर स्वॉट टीम प्रभारी संजय व अकबरपुर कोतवाल महेंद्र के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी शुरू कर दी।
पुलिस को देखते ही वहां खड़ा एक व्यक्ति भागने लगा। इस पर पुलिस ने दौड़ाकर उसे पकड़ लिया। तलाशी पर उसके पास से दो पिस्टल व दो जिंदा कारतूस बरामद हुआ। कोतवाल महेंद्र ने बताया कि बदमाश की पहचान योगेंद्र सिंह उर्फ टाइगर निवासी हरीपुर जगदीशपुर थाना अकबरपुर के रूप में हुई।