फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि विवाद में मारपीट, छह घायल

Thu, 17 Nov 2016 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
man beaten - फोटो : demo pic
विज्ञापन
थाना क्षेत्र अकबरपुर के बैजूपुर गांव में गुरुवार को दो पक्षों में भूमि विवाद को लेकर जमकर मारपीट हो गई। इसमें दोनों पक्ष के कुल छह लोगों को चोटें आ गई। एक पक्ष के लोगों ने पुलिस से न्याय की गुहार की है। बैजूपुर गांव में धर्मेंद्र व अनिल कुमार के बीच गुरुवार को भूमि विवाद को लेकर कहासुनी होने लगी। बताया जाता है कि इस बीच दोनों लोगों के परिवारीजन भी वहां पहुंच गए।
विज्ञापन


देखते ही देखते दोनों पक्षों में जमकर मारपीट शुरू हो गई। इसमें एक पक्ष के धर्मेंद्र (35) पुत्र राममिलन, महेंद्र (30) पुत्र राममिलन, राममिलन (75) पुत्र हुबई, मुनरा देवी (70) पत्नी राममिलन आदि को गंभीर चोटें आ गई। जबकि दूसरे पक्ष से भी दो लोगों को चोटें आई हैं। बाद में धर्मेंद्र पक्ष के लोगों ने अकबरपुर थाने में नामजद तहरीर दी। पुलिस घायलों का मेडिकल परीक्षण कराने के साथ ही मामले में छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें