फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्कशॉप से चोरों ने पार किया 50 हजार का सामान

Tue, 25 Oct 2016 10:44 PM IST
अंबेडकरनगर
विज्ञापन
thief
विज्ञापन
अहिरौली थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित स्थानीय बाजार में एक ट्रैक्टर वर्कशॉप से बीती रात चोरों ने पिछली दीवार फांदकर करीब पचास हजार रुपये का सामान पार कर दिया। वर्कशॉप मालिक को इसकी जानकारी मंगलवार सुबह हुई। पीड़ित ने थाने पहुंचकर तहरीर दे प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है।  
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बाजार निवासी केशवप्रसाद गुप्त का बेसिक शिक्षा विभाग के कटेहरी कार्यालय के सामने ट्रैक्टर का वर्कशाप है। वह सोमवार देर शाम दुकान बंद कर बाजार स्थित निवास स्थान पर चले गए।

मंगलवार सुबह जब दुकान पर पहुंचे तो देखा कि दोनों जनरेटर का अल्टीनेटर, बनने के लिए आए एक ट्रैक्टर का अल्टीनेटर, बैट्री सहित कई अन्य कीमती सामान गायब हैं। कमरे के पिछले हिस्से में जाकर देखा तो पता चला कि दीवार के सहारे चोर अंदर घुसे और सामान को पार कर दिया।
विज्ञापन


पीड़ित ने घटना की लिखित तहरीर अहिरौली थाने में दी है और चोरी की प्राथमिकी दर्ज किए जाने की मांग की है। बताया कि इससे उसे लगभग 50 हजार की संपत्ति का नुकसान हुआ है। पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें