फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार कार ने सड़क के किनारे युवक को रौंदा, मौके पर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
तेज रफ्तार कार ने युवक को रौंदा, मौत
विज्ञापन



अंबेडकरनगर। इब्राहिमपुर थाना अंतर्गत महुवारी बाजार के पास अयोध्या जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रहे एक युवक को तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।


उधर अन्य मार्ग दुर्घटनाओं में पांच लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां एक वृद्ध की हालत गंभीर बनी हुई है।


केदारनगर प्रतिनिधि के अनुसार इब्राहिमपुर थाना अंतर्गत महुवारी गांव निवासी पंकज (23) पुत्र रामफूल सोमवार सुबह अयोध्या जाने के लिए महुवारी बाजार के निकट वाहन का इंतजार कर रहा था। इसी बीच उधर से गुजरी तेज रफ्तार कार ने पंकज को रौंद दिया।
विज्ञापन



हादसा देख आसपास मौजूद लोग उधर दौड़े मगर तब तक चालक कार समेत भाग गया। राहगीरों ने सांसें चलने की उम्मीद में पंकज को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस बीच सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


जिला अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार बेवाना थाना अंतर्गत जगदीशपुर गांव निवासी राधेश्याम (55) पुत्र रामसुमेर रविवार देर शाम बाइक से अकबरपुर से घर लौट रहा था। तभी गांव के निकट ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से घायल हो गया।


भीटी के रिउना गांव निवासी रामजस (60) सोमवार सुबह घर के निकट सड़क पार करते वक्त बाइक की टक्कर से घायल हो गए।


राजेसुल्तानपुर के मदैनिया गांव निवासी दीनानाथ (28) पुत्र रामअवतार व प्रेमसागर (27) पुत्र रामअचल रविवार देर शाम बाइक से राजेसुल्तानपुर से घर लौट रहे थे। तभी गांव के निकट पिकअप की टक्कर से दोनों घायल हो गए।


जहांगीरगंज थाना अंतर्गत इंदईपुर गांव निवासी दानबहादुर (40) पुत्र रामजनक सोमवार सुबह बाइक से जहांगीरगंज जाते समय एक अन्य बाइक की टक्कर से घायल हो गया।
विज्ञापन



सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां रामजस की हालत गंभीर बनी हुई है। जिला अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार बाइक सवार घायलों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें