फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 हजार का इनामी व पति का हत्यारा गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। फरार चल रहे हत्या के आरोपी व 10 हजार के इनामी को पुलिस ने शनिवार देर रात जलालपुर थाना अंतर्गत कर्बला कासिमपुर के निकट घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने निशानदेही पर आला कत्ल रॉड भी बरामद कर लिया। बाद में उसका चालान कर दिया।
विज्ञापन


बताते चलें कि गत 3 फरवरी को जलालपुर थाना अंतर्गत निमटनी गांव निवासिनी चंद्रकला की हत्या हो गई थी। उसके सिर पर लोहे की रॉड से हमला किया गया था। पुलिस ने मामले में पहले अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज किया था। बाद में छानबीन में पाया कि हत्या के पीछे उसके पति विजय बहादुर का हाथ है। इसके बाद से ही विजय फरार हो गया। बाद में एसपी ने उस पर 10 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया।

इसके बाद से ही पुलिस को उसकी तलाश थी। शनिवार रात मुखबिर से सूचना मिली कि विजय कर्बला कासिमपुर बाजार के निकट खड़ा है और कहीं भागने के प्रयास में है। इस पर थानाध्यक्ष नीरज सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम को देखते ही विजय भागने लगा। इस पर एसओ के साथ गए एसएसआई हवलदार सिंह यादव, एसआई गजेंद्र विक्रम सिंह, कांस्टेबल लक्ष्मीनरायन यादव, अमित कुमार व सुनील कुमार ने दौड़ाकर उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन


एसओ ने बताया कि कर्बला कासिमपुर के निकट स्थित पुलिया से विजय बहादुर को गिरफ्तार किया गया है। उसकी निशानदेही पर आलाकत्ल लोहे की रॉड घर के पीछे स्थित झाड़ी से बरामद कर लिया गया। बताया कि बाद में उसका चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें