फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालान के नाम पर अवैध वसूली को लेकर भड़के लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अतिक्रमण से लेकर गंदगी फैलाने आदि को लेकर हंसवर पुलिस ने लगभग 100 दुकानदारों का चालान किया है। इनके विरुद्ध चालानी रिपोर्ट कोर्ट में भेजी गई है। वहां न्यायिक प्रक्रिया के दौरान उन पर दंड आदि निर्धारित किया जाएगा। इस बीच थाने के दो सिपाहियों द्वारा नोटिस व चालान के नाम पर पैसा वसूले जाने से रविवार शाम काजीपुर बाजार में लोग भड़क उठे। नाराजगी जताए जाने व हंगामा करने पर सिपाहियों ने पैसा वापस कर दिया।
विज्ञापन

हंसवर पुलिस ने सड़क के किनारे पटरियों पर अतिक्रमण करने, मनमाने ढंग से ठेला लगाने, गंदगी फैलाने तथा अशांति पैदा करने आदि आरोपों को लेकर पिछले दो दिन से चालान करने का अभियान शुरू कर रखा है। इसी क्रम में थाना क्षेत्र के विभिन्न बाजारों में ऐसे दुकानदारों को चिह्नित कर उनका चालान किया जा रहा, जिनके द्वारा नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है। पिछले दो दिन में ऐसे लगभग 100 दुकानदारों का चालान हो चुका है। इसी दौरान काजीपुर बाजार में रविवार शाम दो सिपाहियों द्वारा दुकानदारों से 50-50 रुपये की अवैध वसूली करने लगे जिस पर पर लोग भड़क गए। एक स्थानीय भाजपा नेता ने आकर नाराजगी जताई। थाना प्रभारी समेत अन्य लोगों से बात की, जिसके बाद सिपाहियों ने पैसा वापस कर दिया। थाना प्रभारी संतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि अवैध वसूली जैसी कोई बात नहीं थी। नियमानुसार लगभग 100 दुकानदारों के विरुद्ध चालानी रिपोर्ट भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें