फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी अभिवाहन पत्र पर माल ढोते पकड़े पांच ट्रक, सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। फर्जी अभिवाहन पत्र के आधार पर गिट्टी व मोरंग ढो रहे पांच ट्रक को खनन अधिकारी के नेतृत्व में चले जांच अभियान में सीज कर दिया। साथ ही ट्रकों को संबंधित थानों में भेज दिया गया। वाहन मालिकों पर जुर्माना लगाने के लिए आवश्यक जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंप दी गई।
विज्ञापन

ओवरलोडेड वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी सुरेश कुमार के निर्देश पर शनिवार को खनन अधिकारी पीके यादव के नेतृत्व में सघन जांच अभियान चलाया गया। टीम ने पहले अलीगंज थाना क्षेत्र में जांच अभियान चलाया। यहां मोरंग लदे तीन ट्रक के जब अभिवाहन पत्र की जांच की गई, तो पाया गया कि पत्र फर्जी है। इसके अलावा ट्रक ओवरलोडेड भी थे। इस पर खनन अधिकारी ने तीनों ट्रक को सीज कर दिया। साथ ही मोरंग लदे ट्रक को पुलिस के हवाले कर दिया। इसके बाद टीम ने हंसवर थाना क्षेत्र में अभियान चलाया। यहां गिट्टी लदे ट्रक को रोककर जब जांच की गई, तो उसका भी अभिवाहन पत्र फर्जी पाया गया। इस पर उसे भी सीज कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। टीम ने इसके बाद आलापुर थाना क्षेत्र में जांच अभियान चलाया। यहां एक मोरंग लदे एक ट्रक के चालक ने जो अभिवाहन पत्र दिखाए, वह भी फर्जी मिले। इस पर टीम ने उसे सीज कर आलापुर पुलिस को सौंप दिया।
खनन अधिकारी पीके यादव ने बताया कि पांच ट्रक से जो अभिवाहन पत्र प्राप्त हुए, वह फर्जी निकले। इन पत्रों पर एक बार माल ढोया जा चुका था। ऐसे पत्र पर दोबारा माल नहीं ढोया जा सकता है। बताया कि सभी ट्रकों को सीज कर दिया गया है। ट्रक मालिकों पर जुर्माने की कार्रवाई के लिए जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंप दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें