फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सऊदी गए युवक की हार्ट अटैक से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। सऊदी अरब में नौकरी करने गए सम्मनपुर थाना क्षेत्र के कजपुरा गांव निवासी युवक की हृदयगति रुकने से मौत हो गई। जानकारी मिलते ही परिवारीजनों में कोहराम मच गया। कजपुरा निवासी रौनक (30) पुत्र स्व तौफीक हुसैन दो वर्ष पूर्व सऊदी अरब नौकरी करने के लिए गया था। बताया जाता है कि 21 अप्रैल की रात उसकी गांव वापस आने के लिए फ्लाइट थी। इसी बीच दिन में अचानक उसे हार्ट अटैक आ गया। इससे उसकी मौत हो गई। उसके आने को लेकर परिवारीजनों में जहां खुशी का माहौल था, वहीं अचानक पहुंची इस खबर से परिवारीजनों के पैरों तले जमीन ही खिसक गई। परिवारीजनों का रो रो कर बुराहाल है। उसके शव को देश में आने के लिए परिवारीजनों ने सरकार से मदद की गुहार की है। पांच भाइयों में रौनक सबसे छोटा था। उसकी बीवी व पांच वर्षीय पुत्र गाजी का रोर-रोकर बुरा हाल है। निधन पर डॉ. एहतेशाम, आफताब हुसैन, मुलाजिम, मोहम्मद काजिम, मो. कासिम, जावेद एडवोकेट, मो. ताहिर, पूर्व प्रधान पुजारीलाल साहू आदि ने गहरी शोक संवेदना जाहिर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें