अंबेडकरनगर। भीटी थाना अंतर्गत भीटी निवासी एक वृद्ध को तज रफ्तार जीप ने कुचल दिया। गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल में इलाज के बाद ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। उधर अन्य मार्ग दुर्घटनाओं में चार लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां एक की हालत गंभीर बनी हुई है।
जिला अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार भीटी थाना अंतर्गत भीटी निवासी जगलाल (65) पुत्र मंगरू शनिवार सुबह उस समय जीप की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया, जब वह घर के निकट सड़क पार कर रहा था। गंभीरावस्था में जिला अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। वहीं टांडा थाना अंतर्गत सूरापुर निवासी बृजभूषण (40) पुत्र लालबिहारी शुक्रवार देर शाम बाइक से टांडा से घर जाते समय बाजार के निकट बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। सम्मनपुर थाना अंतर्गत पलई कल्यानपुर गांव निवासी बृजेश (30) पुत्र गंगाराम शुक्रवार देर शाम बाइक से सम्मनपुर से घर जाते समय गांव के निकट ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गया। उधर टांडा थाना अंतर्गत इनमियापुर गांव निवासी बाबूलाल (45) पुत्र बजरंग बहादुर शुक्रवार देर शाम घर के निकट पिकअप की टक्कर लगने से घायल हो गया। वह बाइक से टांडा से घर जा रहा था। अकबरपुर थाना अंतर्गत कटरिया निवासी खुशीराम (55) पुत्र राधेश्याम शनिवार सुबह उस समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया, जब वह बाइक से शहजादपुर जा रहा था। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां बृजेश की हालत गंभीर बनी हुई है।