फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैंडपंप में उतरे करंट से महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। जैतपुर थाना अन्तर्गत आशापार गांव निवासिनी एक महिला हैंडपंप में उतरे करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलसकर बेहोश हो गई। उसे एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से परिवारीजनों में कोहराम मचा हुआ है। परिवारीजनों के अनुसार गांव निवासिनी गिरिजा देवी (30) पत्नी महेश शनिवार अपराह्न खेत में काम करने के बाद घर पहुंची। नहाने के लिए उसने जैसी हैंडपंप चलाया, उस समय उसमें करंट की चपेट में आ गई। बताया जाता है कि हैंडपंप से टुल्लूपंप अटैच था। तार कटा होने के चलते वह हैंडपंप से छू गया, जिससे उसमें करंट उतर गया। महिला की चीख पुकार पर घरवाले मौके पर पहुंचे। उसे जब तक हैंडपंप से अलग करते, तब तक वह बुरी तरह झुलसकर बेहोश हो चुकी थी। आननफानन में उसे बाजार स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से परिवारीजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें