फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई को गोली मार किया घायल, प्रेमिका लेकर आरोपी फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
जहांगीरगंज। प्रेम प्रसंग में युवक द्वारा प्रेमिका के किशोर भाई को गोली मारकर घायल करने का मामला सामने आया है। घायल किशोर को गंभीर दशा में ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मामले में आरोपी युवक के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है। इस बीच सपा ने मामले में त्वरित कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी संदीप मंगलवार रात गांव के धर्मलाल के घर पहुंचा। वहां उसकी धर्मलाल के (16) वर्षीय पुत्र राज से कहासुनी शुरू हो गई। बताया जाता है कि इसी बीच संदीप ने देसी कट्टे से राज पर फायर झोंक दिया। गोली उसके पेट में लगी। वह घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा।

इसके बाद आरोपी युवक धर्मलाल की 15 वर्षीय पुत्री को लेकर वहां से भागने लगा। परिवारीजनाें ने जब उसे रोकना चाहा, तो उन पर असलहा तान दिया। संदीप किशोरी को लेकर भाग गया। पुलिस ने घायल राज को पहले जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन


बाद में घायल की मां शकुंतला देवी की तहरीर पर पुलिस ने संदीप के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया। एसओ ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। बताया जाता है कि मामला प्रेमप्रसंग से जुड़ा है। राज दोनों के प्रेमप्रसंग में बाधक बन रहा था। मंगलवार रात भी उसने अपनी बहन से नाराजगी जताई थी।

इसी के बाद वहां पहुंचे आरोपी ने उसे गोली मार दी। उधर सपा ने मामले में त्वरित कार्रवाई की मांग की। एमएलसी व सपा जिलाध्यक्ष हीरालाल यादव प्रतिनिधिमण्डल के साथ बुधवार को गांव पहुंचे कहा कि यदि शीघ्र ही आरोपी को गिरफ्तार कर किशोरी को बरामद नहीं किया गया, तो आंदोलन छेड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें