फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व नपा अध्यक्ष के पति की गिरफ्तारी के लिए पड़े छापे

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व नपा अध्यक्ष के पति की गिरफ्तारी को पड़े छापे
विज्ञापन


बसखारी। किछौछा में हुए उपद्रव मामले में पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष शबाना खातून के पति गौस अशरफ की गिरफ्तारी के लिए पुलिस व पीएसी की टीम ने बड़े पैमाने पर मंगलवार रात छापेमारी की। हालांकि वह हत्थे नहीं चढ़ सका। इस बीच पुलिस टीम ने किछौछा व आसपास गश्त कर लोगों को सुरक्षा का अहसास कराया।

गौरतलब है कि किछौछा में एक उर्स के जुलूस के दौरान हुई हर्ष फायरिंग के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया था। एक अधेड़ के घायल होने पर दो समुदाय के लोग भिड़ गए थे। जमकर पथराव व तोड़फोड़ भी हुई थी। पुलिस ने गोली चलाने के आरोपी उस्मान के साथ ही कुल चार लोगों पर केस दर्ज किया था।
विज्ञापन


उस्मान का चालान अगले दिन कर दिया गया जबकि चार आरोपियों में से एक पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष शबाना खातून के पति गौस अशरफ की गिरफ्तारी के प्रयास पुलिस ने तेज कर दिए हैं। उस पर लोगों को भड़काने का आरोप है।

मंगलवार रात बसखारी थाने की पुलिस टीम ने पीएसी जवानों को लेकर उसके आवास पर जबरदस्त छापेमारी की। सूत्रों के अनुसार छापेमारी की भनक लगते ही पुलिस टीम के पहुंचने से पहले गौस कहीं निकल गया। पुलिस ने सघन तलाशी अभियान चलाया लेकिन वह नहीं मिला।

दो अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी की गई छापेमारी में सफलता नहीं मिली। पुलिस ने इस बीच किछौछा नगर के विभिन्न क्षेत्रों में बुधवार को भी भ्रमण कर सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था की बेहतरी का लोगों को अहसास कराया।
विज्ञापन


बसखारी थाना प्रभारी टीपी वर्मा ने बताया कि वे पीएसी जवानों व बसखारी थाने की पुलिस टीम लेकर आरोपी गौस अशरफ की गिरफ्तारी के लिए मंगलवार रात गए थे। सघन छापेमारी की गई लेकिन आरोपी नहीं मिला। उसकी गिरफ्तारी जल्द की जाएगी। अन्य संभावित स्थानों पर भी दबिश पड़ेगी।

एसपी सुधीर सिंह ने बताया कि किछौछा में हालात पूरी तरह सामान्य हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें